बिमटेक के प्रोफेसर राहुल सिंह को मिला डॉ. प्रीतम सिंह अवॉर्ड

ग्रेटर नोएडा : बिमटेक के प्रोफेसर राहुल सिंह को मिला डॉ. प्रीतम सिंह अवॉर्ड

बिमटेक के प्रोफेसर राहुल सिंह को मिला डॉ. प्रीतम सिंह अवॉर्ड

Tricity Today | बिमटेक के प्रोफेसर राहुल सिंह को मिला डॉ. प्रीतम सिंह अवॉर्ड

Greater Noida : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर राहुल सिंह को एआईसीटीई-डॉ. प्रीतम सिंह अवार्ड से सम्मानित किया है। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में यह अवार्ड दिया गया। एआईसीटीई ने पहली बार इस अवार्ड की शुरुआत की है।

शिक्षा मंत्रालय की संस्था ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से प्रबंधन के क्षेत्र में पहली बार अवार्ड देने की शुरुआत की गई है। डॉ. प्रीतमलाल अवार्ड की घोषणा की है। यह अवार्ड तीन श्रेणियों में दिया जाएगा। पहली श्रेणी में डीन, दूसरी में बेस्ट प्रोफेसर और तीसरी श्रेणी में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर को यह अवार्ड मिलेगा। 

पहली बार यह अवार्ड प्रोफेसर कैटेगरी में बिरला इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के डॉ. राहुल सिंह को मिला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड दिया। डॉ. राहुल सिंह को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि अवार्ड पाना किसी के लिए भी खुशी की बात होती है। एआईसीटीई ने प्रबंधन के क्षेत्र में बढ़िया शुरुआत की है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.