ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते एक महिला समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली

बड़ी खबरः ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते एक महिला समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते एक महिला समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ऑक्सिजन की काला बाज़ारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 ऑक्सिजन सिलेंडर और एक अर्टिगा कार बरामद हुई है। ये दोनों जरूरतमंद लोगों को मनमानी दाम पर ऑक्सीजन बेचते थे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मुश्किल वक्त में ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

दरअसल इस वक्त ऑक्सीजन की भारी कमी है। हर कोविड मरीज को इसकी जरूरत पड़ रही है। इसकी वजह से गौतमबुद्ध नगर में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन इससे पार पाने की जुगत में जुटे हैं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अगुवाई में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन का काला कारोबार करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। उनके खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं। 

शनिवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सिलेंडर बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह दोनों जरूरतमंद लोगों को महंगे दाम में ऑक्सीजन सप्लाई करते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है। सिलेंडर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.