राजा रावल को भाजपा नेताओं ने दी नम आंखों से विदाई

विदाई: राजा रावल को भाजपा नेताओं ने दी नम आंखों से विदाई

राजा रावल को भाजपा नेताओं ने दी नम आंखों से विदाई

Tricity Today | श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता

गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री और वर्तमान में नगरपालिका के नामित सभासद राजा रावल का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हें बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता राजा रावल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी है। राजा रावल का महज 48 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, मंत्री नवाब सिंह नवाब सिंह नागर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पदम सिंह ने संवेदना प्रकट की हैं। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि राजा रावल का पूरा जीवन पार्टी और समाज की सेवा के लिए याद किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार के वक्त पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लपेटकर अंत्येष्टि स्थल पहुंचाया गया था। जहां गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ जिले से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।


जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "राजा रावल समाज और भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण कद रखते थे। उनका आकस्मिक निधन गौतमबुद्ध नगर जिले में सामाजिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और इश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राजा रावल को अपने चरणों में स्थान दें।" दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा, "राजा रावल भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। जब किसी तकनीकी या संवैधानिक बिंदु पर सलाह की आवश्यकता होती थी तो संगठन उनसे मदद मांगता था। पार्टी की व्यवस्थाओं पर उनकी महत्वपूर्ण पकड़ थी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.