बसपा कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया मायावती का जन्मदिन, जरुरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित किया

Greater Noida : बसपा कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया मायावती का जन्मदिन, जरुरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित किया

बसपा कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया मायावती का जन्मदिन, जरुरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित किया

Google Image | File Photo

बहुजन समाज पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन मनाया। हालांकि जन्मदिन के मौके पर धूम-धड़ाके से बचते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया। बहुजन समाज पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिवस पर धूम-धड़ाका नहीं करने की कई वजह हैं। इस समय पूरे देश में मंदी की बयार है। हजारों लोग बेरोजगार हैं। कोरोना महामारी की वजह से अब तक लाखों लोगों की जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था जर्जर है। लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा। इसलिए इस बार जन्मदिवस के मौके पर सादगी पूर्ण तरीका अपनाया गया है। इसके लिए सिर्फ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां कार्यकर्ता इकट्ठा होकर बहन मायावती का जन्मदिन मना सकें। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सदस्य प्रदीप जाटव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा उम्मीदवार सतवीर नागर मौजूद रहे। मायावती के जन्मदिन के मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में कंबल और दूसरे गर्म कपड़ों का वितरण किया। बेसहारा लोगों को दवाइयां और खाद्य सामग्री दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप जाटव ने कहा, “सामाजिक परिवर्तन और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए बहन मायावती जी का सरकार में आना बेहद जरूरी है।“ उन्होंने भाजपा तथा दूसरी पार्टियों पर दलितों और अल्पसंख्यकों को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर दिया कि अगर 2022 में बहन मायावती पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनती हैं, तो उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बहुजन समाज पार्टी समाज के हर वर्ग के लिए हितैषी है। बसपा का सिर्फ एक मकसद प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और माफियाओं को मिटाकर आम जनजीवन को बेहतर बनाना है। 

गौतमबुद्ध नगर से पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर नागर ने भी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बहन मायावती सर्व समाज के हितों का ध्यान रखती हैं। वह किसी में भेदभाव नहीं करतीं और समाज के हर तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत रहती हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एडवोकेट नरेंद्र भाटी ने सभी को बहन जी के जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में बहन जी ने जनता के हित के लिए जो काम किए हैं, वह मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनके बाद अब तक किसी भी राज्य सरकार ने गौतमबुद्ध नगर का उतना विकास नहीं किया है। जन्म दिवस कार्यक्रम में सिंह राज जाटव, अजीत पाल,  ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, विनोद गौतम, संजीव त्यागी, विनोद शर्मा, नरेंद्र सिंह भाटी, सतवीर गुर्जर, गजराज नागर, करतार सिंह नागर, वीरेंद्र सिंह डाढ़ा ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने की। 

एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में वीर सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश कश्यप, रवि शर्मा, राव रविंद्र भाटी, सुनील भाटी, देवेंद्र शर्मा, मोहम्मद अनस जावेद, ठाकुर प्रताप सिंह फौजी, रामदास बाल्मीकि और नरेश उपाध्याय ने विशेष योगदान दिया। जन्मदिवस कार्यक्रम में डॉ रविंद्र सेन, नरेंद्र कुमार, देवी शरण, धीर सिंह, संतराम भारती, डॉक्टर लोकेंद्र, ब्रह्मप्रकाश, वीरपाल सिंह, खुर्शीदा बानो, रहीस अहमद, प्रमेंद्र सिंह भाटी, संजीव कुमार, राज कुमार, राणा मुखर्जी, प्रदीप भारती, राकेश गौतम, अजीत सहाय, नरेश गौतम, रविंद्र गुर्जर, पुलकेश भारती, महेश चंद्र, कुसुम लता, ब्रह्मानंद, ज्ञान सिंह, गौतम, हरेंद्र शर्मा, मुंशी मुमताज, संजय भाटी, सतपाल गौतम, दिनेश गौतम, गंगाधर, जोगिंदर सिंह, सुंदर सिंह बाल्मीकि, सुशील भाटी, हरेंद्र शर्मा और अजय कुमार भाटी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.