आठ महीने बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगरः आठ महीने बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

आठ महीने बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

Tricity Today | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर की दनकौर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। वृद्धा आश्रम में काम करने वाली महिला ने आश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक सहित चार लोगों के विरूद्ध पहले पुलिस में शिकायत दी थी। पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करने से मना कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपियों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। 

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला आश्रम में सफाई कर्मी के रूप में काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि 5 मई और 17 मई, 2020 को उक्त संस्था के अध्यक्ष और उसके साथी ने महिला के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आश्रम के प्रबंधक और उसकी सहयोगी ने दुष्कर्म में उनका सहयोग किया। 

प्रवक्ता ने बताया कि महिला मामले की शिकायत लेकर थाने गई। पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत ने मंगलवार को पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। बुधवार को दनकौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.