चाइनीज मोबाइल कंपनी ने एक साथ 2,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला, मौके पर बड़े आंदोलन की तैयारी

Greater Noida BREAKING : चाइनीज मोबाइल कंपनी ने एक साथ 2,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला, मौके पर बड़े आंदोलन की तैयारी

चाइनीज मोबाइल कंपनी ने एक साथ 2,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला, मौके पर बड़े आंदोलन की तैयारी

Tricity Today | Greater Noida BREAKING

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में स्थित एक चाइनीज मोबाइल कंपनी ने अपने 2,000 कर्मचारियों को एक साथ नौकरी से निकाल दिया है। इस मामले के बाद पूरी कंपनी में हड़कंप मच गया है। एक साथ चाइनीज मोबाइल कंपनी ने दो हजार एंप्लोई को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके बाद कंपनी की गेट पर कर्मचारी हंगामा करने के लिए जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद कंपनी के सभी अधिकारी मौके से चले गए हैं। 

2,000 एंप्लॉई पर टूटा दुखों का पहाड़
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में एक नामी चाइनीज कंपनी है। शुक्रवार को अचानक कंपनी ने अपने 2,000 एंप्लोई को एक साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में इन 2,000 एंप्लॉई के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हालांकि, अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

मौके पर तनाव का माहौल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चाइनीज मोबाइल कंपनी के बाहर इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। जिसके बाद मौके पर कंपनी की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर चाइनीज मोबाइल कंपनी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.