कंपनी मालिक ने ही 30 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को लगाया चूना, डीएम से लगाई मदद की गुहार

ग्रेटर नोएडा : कंपनी मालिक ने ही 30 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को लगाया चूना, डीएम से लगाई मदद की गुहार

कंपनी मालिक ने ही 30 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को लगाया चूना, डीएम से लगाई मदद की गुहार

Tricity Today | Symbolic photo

Greater Noida : कासना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुपर सील फ्लैक्सिबल होज लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने अपने मालिक पर उनके नाम पर पर्सनल लोन निकलवा कर लोन के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी मालिक अब कंपनी बंद कर फरार हो गया है। कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते वे दर-दर भटक रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।

कंपनी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 100 से अधिक कर्मचारी 30 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं। लेकिन अब कंपनी मालिक कर्मचारियों का शोषण करने लगा है। 26 अप्रैल से कंपनी बंद कर दी है। जब कर्मचारियों ने पूछा कि कंपनी क्यों बंद की गई है तो लॉकडाउन का बहाना बनाया। जबकि ग्रेटर नोएडा की अन्य कंपनियां कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए चल रही थीं। अब संपूर्ण लॉकडाउन जून में खुलने के बाद भी कंपनी मालिक कर्मचारियों को काम नहीं दे रहा है। 

कर्मचारियों का आरोप है कि 18 महीने से कंपनी मालिक कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काट रहा है। लेकिन उसे जमा नहीं किया गया। मासिक वेतन भी समय से नहीं दिया जा रहा है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप की मालिक ने कर्मचारियों को भरोसे में लेकर उनके नाम पर पर्सनल लोन निकलवा कर लोन के पैसे हड़प लिए। कंपनी के बंद होने से कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उधर बैंक लोन जमा करने का दबाव बना रहा है। कंपनी के कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.