देश का पहला सबसे लंबे पिलर रहित लोहे के पुल की दोनों लेन शुरू, ग्रेटर नोएडा-दादरी को मिलेगी खास सौगात

BIG BREAKING : देश का पहला सबसे लंबे पिलर रहित लोहे के पुल की दोनों लेन शुरू, ग्रेटर नोएडा-दादरी को मिलेगी खास सौगात

देश का पहला सबसे लंबे पिलर रहित लोहे के पुल की दोनों लेन शुरू, ग्रेटर नोएडा-दादरी को मिलेगी खास सौगात

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा-दादरी रेलवे ओवरब्रिज आरओबी की दोनों लेन शुरू

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। अब दादरी-ग्रेटर नोएडा के बीच लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा-दादरी की बीच रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के दूसरे पुल के लेन बुधवार की दोपहर को खोल दी गई है। दादरी के  विधायक तेजपाल नागर और दादरी चैयरमेन गीता पंडित आरओबी की दूसरी लेन का शुभारंभ किया है।

रोजाना हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
बड़ी बात यह है कि इस रेलवे ट्रैक पर बने आरओबी में कोई पिलर नहीं लगाया गया है। इस तरह का यह देश का पहला और सबसे लंबा लोहे का पुल है, जिसे बिना पिलर सपोर्ट दिए बनाया गया है। सेतु निगम ने पुल के दोनों तरफ सड़क का खाका खींचा है। आरओबी की दोनों लाइन खुलने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। 

विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि यह दादरी और ग्रेटर नोएडा के लिए ऐतिहासिक क्षण है।दादरी रेलवे रोड के ओवर ब्रिज के दूसरे पुल के आमजन के लिए शुरू किए जाने पर आप सभी क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है। निश्चित ही इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हज़ारों वाहनो को सुगमता होगी।

पुल की खासियत और जानकारी
आपको बता दें कि आरओबी पुल पर चढ़ने उतरने के लिए दोनों तरफ 1506 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया है। रेलवे ट्रैक पर पुल और इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की थी। रेलवे ने भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। इस आरओबी के लिए इंद्रधनुष के आकार का 118 मीटर लंबे पुल का डिजाइन बनाया गया। इसे बनाने का कॉट्रेक्ट 2017 में स्पेश कैम इंटरप्राइजेज को सौंपा गया। पुल की लागत 25 करोड़ है। कंपनी ने 2019 में एक तरफ का पुल तैयार भी कर दिया था। इस पुल को आम जनता के लिए खोल भी दिया गया था। लेकिन एक तरह का पुल बनाने में कंपनी को देरी हो गई थी। जिसके कारण कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया था।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.