रोजाना रात में हो रहे अश्लील डांस के शो, नियम-कायदों की परवार नहीं, Video Viral

ग्रेटर नोएडा : रोजाना रात में हो रहे अश्लील डांस के शो, नियम-कायदों की परवार नहीं, Video Viral

रोजाना रात में हो रहे अश्लील डांस के शो, नियम-कायदों की परवार नहीं, Video Viral

Tricity Today | रोजाना रात में हो रहे अश्लील डांस के शो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के हल्दोनी इलाके में आजकल एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोज रात के वक्त अश्लील डांस के शो हो रहे हैं। भारी भीड़ जुटती है। इस डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बड़ी बात यह है कि आसपास के लोग इस आयोजन से परेशान हैं। दरअसल, असामाजिक तत्वों की भारी भीड़ यह नाच गाना देखने के लिए आधी रात तक जुटी रहती है।



18 साल से कम उम्र के दर्शक भी बेधड़क एंट्री पाते हैं
आयोजकों ने पंडाल के बाहर एक बोर्ड लगा रखा है। जिस पर लिखा है कि केवल बालिगों को प्रवेश मिलेगा, लेकिन भीतर 18 साल से कम उम्र के दर्शक भी अच्छी खासी संख्या में देखे जा सकते हैं। मतलब, सेंसर की परवाह भी किसी को नहीं है। शो देख रहे लोगों को खुलेआम बीड़ी-सिगरेट फूंकते हुए भी देखा जा सकता है। सार्वजनिक स्थान होने के बावजूद धूम्रपान करने से रोकने टोकने वाला भी कोई नहीं है। शराब के नशे में झूमते हुए लोग भी यहां देखे जा सकते हैं। यहां सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन नियम-कायदों का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर किसी की नजर नहीं है।

मेले का आयोजन क्यों हो रहा है, किसी को मालूम नहीं
यह मेला और नाच-गाना क्यों आयोजित किया जा रहा है? इस बारे में भी इलाके के लोगों को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ऐसा कोई पर्व भी नहीं है, जिसके मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। लोगों का कहना है कि कुछ स्थानीय इस तरह के आयोजन पैसा कमाने के लिए करते हैं। पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, मनोरंजन कर विभाग और जिला प्रशासन से भी इस आयोजन की कोई एनओसी नहीं ली गई है। ऐसे माहौल में यह अनाधिकृत आयोजन परेशानी का कारण बन सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.