ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह का तबादला, फतेहपुर के एसपी बनाए गए

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह का तबादला, फतेहपुर के एसपी बनाए गए

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह का तबादला, फतेहपुर के एसपी बनाए गए

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण फतेहपुर कर दिया गया है। उन्हें फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा आईपीएस अफसर सतपाल और आकाश तोमर को भी स्थानांतरित किया गया है। 

राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित करके फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक सतपाल का तबादला प्रतापगढ़ कर दिया गया है। उन्हें प्रतापगढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है। स्थानांतरण से प्रभावित होने वाले तीसरे आईपीएस अधिकारी आकाश तोमर हैं। आकाश तोमर ने चिकित्सा अवकाश लिया है। लिहाजा, उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। आकाश तोमर अभी प्रतापगढ़ के एसपी थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.