जिला पंचायत अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी  का तबादला, ग्रामीणों ने कहा- सफल रहा कार्यकाल

ग्रेटर नोएडा : जिला पंचायत अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी का तबादला, ग्रामीणों ने कहा- सफल रहा कार्यकाल

जिला पंचायत अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी  का तबादला, ग्रामीणों ने कहा- सफल रहा कार्यकाल

Tricity Today | Dharamjit Tripathi

Greater Noida : नोएडा के एएमए धर्मराज त्रिपाठी को बुलंदशहर जिला पंचायत का दायित्व दिया गया है। धर्मजीत त्रिपाठी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गौतम बुद्धनगर का प्रभार 4 फरवरी 2020 को ग्रहण किया था। करीब उनका जिले में कार्यकाल 2 साल रहा। धर्मजीत त्रिपाठी की तैनाती के दौरान गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जिसकी प्रशंसा जेवर और दादरी क्षेत्र के अनेकों ग्राम प्रधान व गणमान्य व्यक्ति कर रहे है। धर्मराज त्रिपाठी का तबादला होने के बाद जिलेभर के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। अब एके सिंह को नोएडा जिला पंचायत का एएमए बनाया गया है। 

जनप्रतिनिधियों समस्या का सफलता पूर्वक समाधान  
जेवर प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अनेकों प्रधान मिलकर शाल और बुके देकर सम्मानित किया। प्रधानों का कहना है कि कोई भी ऐसा गांव नहीं बचा, जहां काम न हुआ हो। योजना में जरूर कोई न कोई कार्य शामिल किया गया है। हर जनप्रतिनिधियों का और कोई भी व्यक्ति जो भी जिला पंचायत कार्यालय आता है, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा बहुत अच्छे ढंग से उनकी बात सुनकर समस्या का समाधान किया जाता रहा है। सभी लोगों ने अपर मुख्य अधिकारी के आगे के लिए भी उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

अधिकारी को दिया श्रेय
वहीं अपर मुख्य अधिकारी ने अमित चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत सदस्यगण, समस्त मा.जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों को जिला पंचायत द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों का श्रेय दिया है। उनका कहना है कि सभी लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन में अच्छे कार्य जिला पंचायत गौतम बुद्धनगर द्वारा शासन के मंशानुरूप हुए हैं। जहां भी जायेंगे शासन के मंशानुरूप बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान भीम प्रधान, अतीश प्रधान, राजीव प्रधान, राजू अत्री, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र पुंडीर, सुनील, सतीश, सुनील, सुबोध, राजेन्द्र सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.