सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़, जेपी को लगी गोली और सिकंदर फरार

BIG BREAKING : सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़, जेपी को लगी गोली और सिकंदर फरार

सब इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़, जेपी को लगी गोली और सिकंदर फरार

Tricity Today | बदमाश को लगी गोली

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की बिलासपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है और दूसरा अभी फरार है। पुलिस को यह कामयाबी कॉम्बिंग के दौरान मिली है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और छापामारी में विपिन नागर उर्फ जेपी को पकड़ा। जेपी इमलिया गांव का रहने वाला है।

जेपी ने फिर पुलिस पर गोली चलाई
पुलिस से जेपी को गिरफ्तार करके पिस्टल की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई। जहां उसने पिस्टल निकालकर फिर पुलिस कर्मियों पर फायर किया। जिसमें पुलिस वाले किसी तरह बचे। जेपी भागने लगा। पुलिस टीम ने अपना बचाव करने और बदमाश को रोकने के लिए फायर किया। विपिन नागर के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। विपिन नागर पर लूट, कातिलाना हमला करने और गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कुख्यात बदमाश है। पुलिस ने बताया कि विपिन लूट, रंगदारी, हत्या और जानलेवा हमला करने जैसी घटनाएं करता है।

सिकंदर को तलाश कर रही है पुलिस
एसआई अंकुर चौधरी को गोली मारते वक्त विपिन नागर का एक अन्य साथी सिकंदर भी था। वह अभी फरार है। जिसके लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि जल्दी उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। फरार अभियुक्त सिकंदर पर भी लूट सहित गैंगस्टर एक्ट और अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर को बिलासपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को अंकुर चौधरी ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने अंकुर पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। जिसमें अंकुर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले के बाद ही जिले में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया और चेकिंग अभियान चलाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.