अथॉरिटी के भ्रष्ट लेखपाल दूसरे के नाम पर चला रहे हैं फैक्ट्री, कर रहे करोड़ों का व्यापार

ग्रेटर नोएडा के किसान ने सीबीआई से शिकायत की : अथॉरिटी के भ्रष्ट लेखपाल दूसरे के नाम पर चला रहे हैं फैक्ट्री, कर रहे करोड़ों का व्यापार

अथॉरिटी के भ्रष्ट लेखपाल दूसरे के नाम पर चला रहे हैं फैक्ट्री, कर रहे करोड़ों का व्यापार

Tricity Today | गबरी मुखिया उर्फ सुदेश यादव

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के लैंड विभाग में तैनात दो लेखपाल आज कल अधिकारियों से लेकर चपरासी तक चर्चा में बने हुए हैं। पतवाड़ी गांव के गबरी मुखिया उर्फ सुदेश यादव ने लेखपाल विपेंद्र प्रताप सिंह यादव और श्रीपाल पर आरोप लगाया है कि किसानों से अवैध वसूली करके कारोबारी बन गए हैं। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने किसी ओर को अपनी कंपनी का डायरेक्टर बनाया है। उनकर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नाम से  ग्रेटर नोएडा के रोजा याकूबपुर में जनता इंटर कॉलेज के पास आटा फैक्टरी चलाई जा रही है। 

पतवाड़ी गांव के गबरी मुखिया ने लगाया आरोप 
आरोप है कि लेखपाल विपेंद्र प्रताप सिंह यादव और श्रीपाल ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जमीन पर कब्जा करके आटे की मील खोली है। जिसमें आटे की पेकिंग करके व्यापार किया जा रहा है। पता चला है कि इस फैक्टरी में डायरेक्टर दूसरे लोगों को बनाया हुआ है, लेकिन अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का पैसा इन लोगों का लगा हुआ है। 

दोनों लेखपालों की हो जांच, किसानों ने उठाई मांग 
गबरी मुखिया उर्फ सुदेश यादव नाम के किसान ने दोनों लेखपालों की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने इस मामले की जांच सीबीआई दिल्ली, भ्रष्टाचार निवारण शाखा, गौतमबुद्ध नगर की सीपी लक्ष्मी सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों से की है। उनका कहना है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.