किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद, विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव करने जा रहे थे, जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद, विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव करने जा रहे थे, जानिए पूरा मामला

किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद, विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव करने जा रहे थे, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | किसान नेता सुखबीर खलीफा

Greater Noida : दादरी के विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव करने जा रहे सुखबीर खलीफा को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दादाजी में स्थित एनटीपीसी से प्रभावित किसान काफी समय से एनटीपीसी गेट के बाहर धरना दे रहे हैं, लेकिन किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई गई है। 

किसानों को नजरअंदाज कर रहे तेजपाल नागर
सुखबीर खलीफा का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का किसानों के ऊपर कोई ध्यान नहीं है। किसानों को स्थानीय विधायक तेजपाल नागर नजरअंदाज कर रहे हैं। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजपाल नागर हमारे वोट से विधायक बने और उसके बावजूद भी हम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गुरुवार की सुबह काफी संख्या में एकत्रित होकर किसान तेजपाल नागर के घर का घेराव करने जा रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने उनको नजरबंद कर दिया है। 

क्या है किसानों की मांग
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में दादरी के पास नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन का विद्युत उत्पादन केंद्र है। यह संयंत्र लगाने के लिए सरकार ने करीब 35 वर्ष पूर्व इलाके के 24 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया था। किसानों का कहना है कि उस वक्त भूमि अधिग्रहण की एवज में मिलने वाला मुआवजा समान नहीं था। मतलब, किसी गांव में कम और किसी गांव में ज्यादा मुआवजा भुगतान किया गया। तभी से किसान समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा एनटीपीसी में नौकरियां और इन गांवों के विकास की मांग भी किसान करते रहे हैं। अब इन्हीं मांगों को पूरा करवाने के लिए किसान एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.