लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे किसान, ग्रेटर नोएडा में भारी आक्रोश

बड़ी खबर : लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे किसान, ग्रेटर नोएडा में भारी आक्रोश

लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे किसान, ग्रेटर नोएडा में भारी आक्रोश

Tricity Today | लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे किसान

Greater Noida News : अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परी चौक पर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कांड में अजय मिश्रा टेनी (गृह राज्य मंत्री) की बर्खास्तगी और उसके बेटे आशीष मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है। किसानों ने दोषियों को सजा देने की मांग के नारे लगाए और जंतर मंतर पर इस मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कूच किया। इसी तरह गौड़ चौक पर गवरी मुखिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इंकलाबी नारे लगाते हुए दिल्ली के जंतर मंतर के लिए कूच किया। इस तरह किसान सभा की ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा ईस्ट दोनों तरफ से कार्यकर्ता और नेता जंतर-मंतर के लिए प्रदर्शन करने पहुंचे।

किसानों में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आक्रोश
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा मैनी के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा किसानों को कुचला जाना हद दर्जे की बर्बरता अहंकार और अमानवीयता का उदाहरण है। एक मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को कुचला जाना सत्ताधारी पार्टी की किसान विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इतने बड़े कांड के बाद भी सत्ताधारी पार्टी ने गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है और हर संभव कोशिश कर अजय मिश्रा टेनी को बचाने का कार्य अभी तक करती रही है। उसके बेटे आशीष मिश्रा के विरुद्ध पुलिस ने कमजोर तरीके से केस के पेश किया है। जिस कारण वह खुला घूम रहा है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई इस घटना के दोषी मंत्री के बेटे को कानून के अनुसार जल्द से जल्द सजा देने की मांग करती है। इस कांड में परोक्ष रूप से अपने बेटे के बचाव में लगे मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्त की मांग करती है। दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं में सीटू के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। किसान सभा के कार्यकर्ताओं में गवरी मुखिया सतीश यादव, निरंकार प्रधान, भोजराज रावल, नितिन चौहान, सुरेंद्र भाटी, रमेश भाटी, संदीप भाटी, अशोक भाटी, राकेश ठेकेदार, सुधीर भाटी, अजय पाल भाटी, अजय राजू, अशोक, राकेश शर्मा, लालू, विजय, पवन तिवारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.