किसानों ने मुआवजे में हुए इजाफे को बताया सही कदम, धीरेंद्र सिंह का जताया आभार

Greater Noida : किसानों ने मुआवजे में हुए इजाफे को बताया सही कदम, धीरेंद्र सिंह का जताया आभार

किसानों ने मुआवजे में हुए इजाफे को बताया सही कदम, धीरेंद्र सिंह का जताया आभार

Tricity Today | बैठक

Greater Noida : शुकवार को दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के लिए जमीन लिए जाने से प्रभावित किसानों ने पल्ला गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में एक मीटिंग बुलाई। जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के मुआवजे में हुई वृद्धि को उनकी बडी जीत बताते हुए, इस फैसले का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री से करवाई वार्ता
किसानों द्वारा मुआवजा वृद्धि के लिए किए गए उनके संघर्ष को और जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा सैकड़ों किसानों को लखनऊ ले जाकर उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता कराकर इस उपलब्धि में सहयोग के लिए, उनके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पास किया। किसानों ने पूर्व में डीएमआइसी परियोजना के सम्बंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ग्राम पल्ला में चलाए गए धरना प्रदर्शन और आंदोलन की ओर से किसानों के अधिकारों के बारे में की गई कानूनी कार्यवाही के बारे में भी चर्चा की और साथ ही जल्द ही फिर से आंदोलन शुरू किए जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया।

किसानों ने सरकार से की मांग
किसानों ने अधिग्रहण प्रक्रिया और सीधे बैनामों के माध्यम से जमीन लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार मुआवजा वृद्धि और 20% प्लॉट दिए जाने व सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास आदि के लाभ सुनिश्चित कराए जाने और किसानों की आबादियों को ग्रेटर नोएडा की आबादी नियमावली के अनुसार ज्यों का त्यों छोड़े जाने की मांग सरकार से की।

विशाल किसान महापंचायत का आयोजन
किसानों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित दादरी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान किए जाने हेतु सभी किसान संगठनों से संपर्क किया जाएगा और दादरी क्षेत्र के गांवों में जनजागरण अभियान चलाकर दादरी क्षेत्र में सर्व सम्मति से एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन कर व्यापक आन्दोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जल्द ही जनपद के तीनों विधायकों और लोकसभा सांसद एवं राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर उनसे जेवर के विधायक की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दादरी- ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों की वार्ता कराकर उनकी मांगों को पूरी कराए जाने की बात की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.