दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे को लगी गोली, एक की मौत

Greater Noida Breaking: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे को लगी गोली, एक की मौत

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे को लगी गोली, एक की मौत

Tricity Today | BIG BREAKING

  • - चोरोली गांव में हुआ खूनी संघर्ष
  • - बेटे की गोली लगने से मौत
  • - पिता को भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
  • - कैलाश अस्पताल में चल रहा इलाज
ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव में मंगलवार की शाम एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली पिता-पुत्र को लगी है, जिसमें बेटे की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह खूनी संघर्ष रास्ते को लेकर हुआ है। लेकिन लोगों का कहना है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। जिसे लेकर यह घटना हुई है।
 
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव में रहने वाले रामबीर और दूसरे पक्ष के ओमवीर में मंगलवार की शाम को विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ओमवीर पक्ष द्वारा चलाई गई गोली रामवीर और उनके बेटे आशिक उर्फ़ पंकज को लगी है। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। रामवीर की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
दूसरे पक्ष के रोहित को भी चोट आई है। उसे भी उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संघर्ष में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई हैं। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस खूनी वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि घटना में अवैध हथियार प्रयुक्त किए गए हैं।

पंकज की 14 मई को होनी थी शादी, बहन की शादी 9 मई को

गांव वालों ने बताया कि वारदात के शिकार हुए पंकज उर्फ आशिक की 14 मई को शादी होनी थी। उसकी बहन की शादी भी 9 मई को तय है। अगले एक या दो दिनों में बहन की लगन सगाई जानी थी। पंकज और उनके पिता मंगलवार की शाम दोनों शादी के कार्ड रिश्तेदारी में बांटकर घर वापस लौटे थे। गांव वालों ने बताया कि आरोपी युवक रोहित पहले भी विवादित रह चुका है। उस पर गांव में शराब की तस्करी करने का भी आरोप है। इसके अलावा पिछले दिनों उसने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था और गांव के लोगों को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस जांच में यह मामला खुल गया था और उसकी ओर से दर्ज करवाया गया कातिलाना हमले का मुकदमा खारिज कर दिया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.