मुंबई और कोलकाता के अलावा New Year 2025 का जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी होगा, बोनी कपूर ने दिए संकेत

खास खबर : मुंबई और कोलकाता के अलावा New Year 2025 का जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी होगा, बोनी कपूर ने दिए संकेत

मुंबई और कोलकाता के अलावा New Year 2025 का जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी होगा, बोनी कपूर ने दिए संकेत

Tricity Today | बोनी कपूर और सीईओ अरुणवीर सिंह

Greater Noida News : हमेशा नए साल के मौके पर मुंबई और कोलकाता समेत सभी फिल्म सिटी में जश्न का माहौल होता है। बड़े-बड़े अभिनेता फिल्म सिटी में पहुंचकर नए साल का जश्न मनाते हैं। इस बार ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में भी जश्न का माहौल हो सकता है, क्योंकि ऐलान किया गया है कि 6 महीने के भीतर फिल्म सिटी शुरू हो जाएगी। अब वह दिन दूर नहीं, जब गौतम बुद्ध नगर की जमीन पर बड़े-बड़े अभिनेता और दिग्गज लोग आएंगे। यहां पर वह अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday)

 
जनवरी तक काफी हद तक काम होगा
प्रयास है कि इस बार मुंबई और कोलकाता की तरह ग्रेटर नोएडा के फिल्म सिटी में भी नए साल का जश्न मनाया जाए। इसको लेकर बोनी कपूर पूरा प्रयास कर रहे हैं। बोनी कपूर ने बताया कि 6 महीना के भीतर फिल्म सिटी कुछ हद तक मूर्त रूप ले सकती है। वह चंद महीनों में फिल्म सिटी को लेकर काम शुरू करने वाले हैं। दिन-रात इस प्रोजेक्ट पर काम चलेगा और फिल्म सिटी का सपना पूरा हो जाएगा। यह केवल फिल्म सिटी नहीं बल्कि इंटरटेनमेंट सिटी होगी, जहां पर एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। यहां पर पहली फिल्म नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग होगी।

आज का दिन यूपी सरकार के लिए ऐतिहासिक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना कुछ महीनो में पूरा होने की तरफ चलने लगेगा। गुरुवार (27 जून 2024) का दिन उत्तर प्रदेश सरकार और गौतमबुद्ध नगर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। आज (गुरुवार) को गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर बनने वाले फिल्म सिटी को लेकर समझौता पत्र साइन किया गया। यहां पर बनने वाली फिल्म सिटी को बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे। इसी के साथ फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी-बड़ी जानकारी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की तरफ से दी गई है। 

फिल्म सिटी एक मील का पत्थर
यह फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.