कैंटर में आग लगी भीषण आग, अंदर भरे सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे जिंदा जलकर मरे

Greater Noida BREAKING : कैंटर में आग लगी भीषण आग, अंदर भरे सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे जिंदा जलकर मरे

कैंटर में आग लगी भीषण आग, अंदर भरे सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे जिंदा जलकर मरे

Tricity Today | कैंटर में आग लगी आग

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात को एक कैंटर में आग लग गई। इस कैंटर में सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे थे, जो जलकर मर गए हैं। सूचना मिलने के बाद दादरी थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे की जिंदा जलकर मौत हो गई है। कैंटर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

सुबह 2:43 बजे की घटना
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 2:43 बजे दादरी थाना क्षेत्र एक हादसा हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक मुर्गी और मुर्गे से भरा हुआ कैंटर बुलंदशहर से बादलपुर की तरफ जा रहा है और इसी रास्ते में चिटहेरा गांव के पास उसमें आग लग गई। 

 सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे जिंदा जलकर मरे
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे के वक्त गाड़ी चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने बताया कि कैंटर में लगी आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में कुछ मुर्गियां जल गई है और कुछ सुरक्षित बच गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सैकड़ों मुर्गी और मुर्गे जिंदा जल कर मर गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.