बाइक टैक्सी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : बाइक टैक्सी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

बाइक टैक्सी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर हजारों लोगों से ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों करीब 2 सालों से फरार चल रहे थे। इन दोनों के खिलाफ 15 से भी ज्यादा मुकदमें ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने में दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से पकड़ा है। पति की पहचान अनिल सेन और पत्नी के पहचान मीनू सेन के रूप में हुई है।

 उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में धोखाधड़ी के 15 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने केडीएम इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर के नाम से एक कंपनी खोलकर लोगों से उसमें 62-62 हजार रुपये जमा करवाया।  इन लोगों ने एक वर्ष में रकम को दोगुना करने के नाम पर अपनी कंपनी में लोगों से पैसे लगवाएऔर कहा कि वे ई-बाइक चलाएंगे। 

आरोपियों ने धोखाधड़ी कर लोगों के करोड़ों रुपया हड़प लिया और फरार हो गए। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों  की तलाश कर रही है। इनके खिलाफ 2 वर्ष पूर्व थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से यह पति-पत्नी दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.