नेशनल हाइवे पर बीती रात जाम में फंसी एम्बुलेंस को पत्रकार ने निकाला, हो रही प्रशंसा

Greater Noida : नेशनल हाइवे पर बीती रात जाम में फंसी एम्बुलेंस को पत्रकार ने निकाला, हो रही प्रशंसा

नेशनल हाइवे पर बीती रात जाम में फंसी एम्बुलेंस को पत्रकार ने निकाला, हो रही प्रशंसा

Tricity Today | तरुण भड़ाना

  • तरुण भड़ाना ने की मिसाल पेश
  • जाम में फंसी एम्बुलेंस को पार करवाया टोल 
  • सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा
अक्सर घटना और दुर्घटनाओं के बाद पत्रकारों को फोटो-वीडियो बनाते देखकर लोग कटाक्ष करते हैं। लेकिन पत्रकार केवल अपनी पेशेवर ही नहीं सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वाह करता है। यह उदाहरण ग्रेटर नोएडा के टीवी जर्नलिस्ट तरुण भड़ाना ने पेश किया है।

तरुण भड़ाना को गुरुवार की देर रात जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे-91 के टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा हुआ है। एक एंबुलेंस ट्रैफिक जाम में फंसी है। तरुण भड़ाना का घर नजदीक ही है। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करके वाहनों के बीच फंसी एंबुलेंस को निकालकर रवाना किया।

तरुण भड़ाना ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे उनके पास एक साथ ही पत्रकार की कॉल आई। उस समय वह अपने गांव कोट डेरी में थे। उनको साथी पत्रकार ने बताया कि एक एंबुलेंस नेशनल हाईवे-91 के टोल पर फंसी हुई है। टोल पर भीषण जाम लगा हुआ है। जिसके तुरंत बाद वह टोल पर पहुंचे।

तरुण भड़ाना ने बताया कि उनके घर से टोल कुल 1 किलोमीटर की दूरी पर है। वह तत्काल टोल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने एंबुलेंस को भीषण जाम से पार करवाया। इस दौरान उन्होंने काफी वाहन चालकों से रास्ता देने की अपील भी की और कुछ ही पलों में एंबुलेंस किलोमीटर लंबे भीषण जाम से मुक्त कराकर टोल पार करवा दिया। 

तरुण भड़ाना के इस सामाजिक सरोकार से भरे काम की सोशल मीडिया पर मुक्त कंठ से लोग प्रशंसा कर रहे हैं। ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर उनके फोटो शेयर करके लोग धन्यवाद दे रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर आयुक्त लव कुमार ने भी तरुण भड़ाना की प्रशंसा की है। ट्राईसिटी टुडे परिवार भी तरुण भड़ाना को धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.