सात मार्च को कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे धुरंधर, जानें पूरा कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा: सात मार्च को कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे धुरंधर, जानें पूरा कार्यक्रम

सात मार्च को कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे धुरंधर, जानें पूरा कार्यक्रम

Google Image | Freedom fighter Vijay Singh Pathik

महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक और समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की पावन स्मृति में 7 मार्च को ग्रेटर नोएडा में गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन शहर के नॉलेज-3 में स्थित आईआईएमटी कॉलेज में होगा। काव्य मंचन रविवार की दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में शामिल कवि काव्य प्रतिभा से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
 
मशहूर कवि विष्णु सक्सेना, उदय प्रताप सिंह, अशोक चक्रधर, सुदीप भोला, मनवीर राजा और मुमताज नसीम इसमें शिरकत करेंगी। कवि सम्मेलन दोपहर 2:00 बजे शुरू हो जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के नियमों को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी श्रोताओं से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। सबके लिए मास्क पहन कर आना जरूरी रखा गया है। सुरक्षा नियमों को देखते हुए निर्धारित क्षमता से कम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.