एक युवक की लव मैरिज 20 लोगों के लिए बनी जान का जंजाल, हुक्का पानी गिरा और मस्जिद जाने पर भी रोक, पढ़िए परिवार की आपबीती

ग्रेटर नोएडा : एक युवक की लव मैरिज 20 लोगों के लिए बनी जान का जंजाल, हुक्का पानी गिरा और मस्जिद जाने पर भी रोक, पढ़िए परिवार की आपबीती

एक युवक की लव मैरिज 20 लोगों के लिए बनी जान का जंजाल, हुक्का पानी गिरा और मस्जिद जाने पर भी रोक, पढ़िए परिवार की आपबीती

Google Image | Symbolic Photo

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में 3 साल पहले एक युवक ने गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ लव मैरिज की थी। लव मैरिज करने के बाद लड़का और लड़की गांव छोड़कर दिल्ली चले गए थे। लेकिन अब लॉकडाउन के दौरान घर आए तो उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लोगों ने युवक के परिवार का हुक्का पानी गिरा दिया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। परिवार के मुखिया अतीक ने बताया कि 3 साल पहले उसके भतीजे ने गांव की लड़की के साथ ही लव मैरिज कर ली थी। उसका भतीजा लव मैरिज करने के बाद दिल्ली चला गया था। इस दौरान उनके परिवार और लड़की के परिवार के बीच अनबन शुरू हो गई। अतीक ने बताया कि उनकी गांव में अब काफी दयनीय स्थिति हो गई है। लड़की वालों ने गांव के दबंग लोगों के साथ मिलकर उनका हुक्का पानी गिरा दिया है।

पीड़ित अतीक ने बताया कि गांव में किसी भी दुकान पर उन्हें समान नहीं दिया जाता है। अगर किसी भी दवाई की आवश्यकता होती है तो मेडिकल स्टोर्स वाले भी उनको दवाइयां नहीं देते हैं। जरूरी कामों के लिए अगर कुछ सामान लेना होता है तो दूसरे गांव में जाना पड़ता है। गांव में उनका हुक्का पानी गिरा दिया गया। 

पीड़ित अतीक ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि पुलिस उनको इंसाफ दिलवाए। उनकी स्थिति गांव में काफी दयनीय हो गई है। अगर घर में कोई कार्यक्रम करते है तो गांव का कोई भी व्यक्ति उनके घर नहीं आता है। अगर पूरे गांव में कोई शादी विवाह या फिर कार्यक्रम होता है तो उनको निमंत्रण नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं इसका प्रभाव उनके धार्मिक पर भी पड़ रहा है। अतीक ने बताया कि गांव के लोग अब उनको मस्जिद में भी नमाज नहीं पढ़ने देते हैं।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.