महिला शक्ति सामाजिक समिति ने 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े

ग्रेटर नोएडा : महिला शक्ति सामाजिक समिति ने 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े

महिला शक्ति सामाजिक समिति ने 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े

Tricity Today | कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य

ग्रेटर नोएडा की महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बुधवार को शहर के सेक्टर चाई-5 में 100 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए हैं। समिति की सचिव अंजू पुंडीर ने बताया कि इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे समय में गरीब और बेसहारा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा महिला शक्ति सामाजिक समिति ने मिलकर सर्दी के मौसम में ऐसा ही लोगों की मदद के लिए अलग-अलग स्थान पर जाकर गर्म कपड़े और कंबल वितरित कर रही है। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वह शहर के लोगों से अपील कर रही है कि सक्षम लोग बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। आज की इस मुहिम में साधना सिन्हा, मनीषा शर्मा, कविता, नीति श्रीवास्तव, सुमन चौधरी, सुधा चौहान, विद्या, प्रियंका और निशा चौहान मौजूद रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.