ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की हालत नाजुक

Greater Noida Breaking: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की हालत नाजुक

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की हालत नाजुक

Tricity Today | टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर

  • आगे चल रहे ट्रक ने लगाया अचानक ब्रेक
  • पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने मारी जोरदार टक्कर
  • मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इसकी वजह से उसके पीछे आ रहे एक कैंटर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। दअरसल थाना कासना क्षेत्र के सिरसा कट पेरीफेरल हाईवे पर सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से उसके पीछे आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को भी ब्रेक लगाना पड़ा। लेकिन पीछे आ रही एक आईसर कैंटर का चालक वाहन को नहीं रोक पाया और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। 

हादसे में आईसर कैंटर के ड्राइवर लीलू पुत्र देवराज, निवासी हापुड़ को चोट आई है। मौके पर पहुंची पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.