नौकरी दिलाने के नाम पर इस गांव के स्कूल में महिला के साथ बलात्कार

ग्रेटर नोएडा: नौकरी दिलाने के नाम पर इस गांव के स्कूल में महिला के साथ बलात्कार

नौकरी दिलाने के नाम पर इस गांव के स्कूल में महिला के साथ बलात्कार

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। घटना थाना क्षेत्र के चींती गांव की है। आरोप है कि गांव में स्थित एक स्कूल में आरोपी ने एक महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत दनकौर पुलिस में की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत में महिला ने आरोपी पर धोखा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। थाना दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि आरोपी की पहान दीपक के रूप में की गयी है। उसने महिला को नौकरी लगवाने झांसा दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब महिला ने इस बात का विरोध किया, तो दीपक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह पीड़िता को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.