मातृशक्ति आत्मरक्षा दिवस’ पर नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, मलकपुर स्टेडियम में जुटीं कई बड़ी खेल हस्तियां

ग्रेटर नोएडा : मातृशक्ति आत्मरक्षा दिवस’ पर नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, मलकपुर स्टेडियम में जुटीं कई बड़ी खेल हस्तियां

मातृशक्ति आत्मरक्षा दिवस’ पर नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, मलकपुर स्टेडियम में जुटीं कई बड़ी खेल हस्तियां

Tricity Today | मलकपुर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सशक्त महिलाएं, समृद्ध परिवार और समाज का आधार होती हैं। सुरक्षित माहौल में बेटियों और महिलाओं को रचनात्मक करने की ज्यादा आजादी मिलती है। मगर बेटियों और महिलाओं में आत्मरक्षा का आत्मविश्वास होना भी जरूरी है। इसके लिए उनमें आत्मरक्षा का आत्मबल और परिस्थितियों से निपटने के तरीके का ज्ञान आवश्यक है। ताकि जरूरत पड़ने पर वे स्वयं की हिफाजत कर सकें। इसके लिए समय-समय पर कैंप और कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति को बल दिया जाता है। इसी क्रम में रविवार, 14 फरवरी को पूरे देश में ‘मातृशक्ति आत्मरक्षा दिवस’ के तौर पर मनाया गया। 



गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर स्टेडियम में मातृशक्ति ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर खेल अधिकारी पूनम विश्नोई और दूसरी खेल हस्तियों ने नारी शक्ति को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समाजसेवी आकांक्षा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का मकसद नारी शक्ति में आत्मरक्षा का आत्मबल जागृत करना था। आयोजन गौतमबुद्ध नगर जिला खेल कार्यालय, नेशनल एसोसिएशन ऑफ हेल्थ फिटनेश एंड एजुकेशन और कॉस्मिक रामराज्य फाउंडेशन ने मिलकर किया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकांक्षा सिंह ने कहा कि हर बेटी हर-महिला का सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मबल सबसे ताकतवर है। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने कार्यक्रम में पहुंची नारी शक्ति को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इसमे ग्रामीण अंचल से भी बेटियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही शहर के कई सेक्टरों व कॉलेज-स्कूलों की बालिकाओं ने उनका प्रतिनिधित्व किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि सिंह मौजूद रहीं। सभी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। साथ ही इस पहल के लिए प्रायोजकों का धन्यवाद दिया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती वर्मा ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर बालिकाओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाया। इस दौरान समाज में बढ़ती हुई हिंसक घटनाओं से बालिकाओं स्वयं को कैसे बचा सकती हैं, इस बारे में जानकारी दी गई। छोटे बच्चों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उत्साह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला जूडो खिलाड़ी रेयांश बिश्नोई, रिद्धिमा बिशनोई, एकता, हर्षित, प्रवीण, कंचन रोहित पांडे, अंकित कुमार भारत, संतोष पाठक, नीटू बिश्नोई एडवोकेट और आयुषी विश्नोई ने एक देशभक्ति गीत के जरिए पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.