पढ़ाई नहीं करने पर मां ने मारा थप्पड़ तो बेटी ने घर छोड़ा

ग्रेटर नोएडा : पढ़ाई नहीं करने पर मां ने मारा थप्पड़ तो बेटी ने घर छोड़ा

पढ़ाई नहीं करने पर मां ने मारा थप्पड़ तो बेटी ने घर छोड़ा

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा में एक लड़की घर छोड़कर चली गई है। मामला शहर के सेक्टर ओमीक्रोन-टू का है। सेक्टर मेेें परिवार के साथ रह रही किशोरी घरवालों से नाराज होकर अचानक चली गयी है। किशोरी घर पर रहकर पढ़ाई नहीं कर रही थी। घरवाले नाराज रहते थे। जिसको लेकर मंगलवार को उसकी मां नेे थप्पड़ मार दिया था।

दादरी कोतवाली के एसएचओ राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि ओमीक्रोन-2 के रहने वाला परिवार मूल रूप से कानुपर का निवासी है। वह निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी 15 साल की बेटी कक्षा नौवीं में पढती है। वह पढ़ने में कमजोर है और उसकी दिमागी हालत कमजोर भी है। घर पर रहती है लेकिन पढाई नहीं करती है। मंगलवार को उसकी मां ने नाराज होकर थप्पड़ मार दिया। लड़की को पढ़ाने के लिये बैठा दिया। बाद में वह काम करने के लिये लड़की को घर पर अकेली छोड़कर चली गयी।

वह करीब दो घंटे बाद वापस घर लौटकर आईं तो किशोरी गायब मिली। उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सएचओ राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी को तलाश किया जा रहा है। जल्दी उसे तलाश कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.