होमगार्ड मर्डर मामले में सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा: होमगार्ड मर्डर मामले में सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

होमगार्ड मर्डर मामले में सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Tricity Today | मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी

Greater Noida: कोतवाली जेवर क्षेत्र के चांचली गांव में मंगलवार रात हुई होमगार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। होमगार्ड की हत्या की वजह आरोपी पक्ष की एक लड़की को गांव से लेकर चले जाने के कारण पूर्व में हुआ विवाद  सामने आया है।  इस मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से भी बिसाहड़ा कांड के आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक बिसाहड़ा कांड का आरोपी हरिओम मंगलवार को अपने चचेरे भाई और होमगार्ड पिन्टू और मोनू को साथ लेकर अपनी ननिहाल चाचंली गया था। मंगलवार शाम ननिहाल से लौटते समय करीब सात लोगों ने इनकी कार पर पथराव कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से होमगार्ड पिन्टू की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि कार चला रहे मोनू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि हरिओम को घटना में कोई चोट नहीं आई थी। 

कोतवाली जेवर प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया की इस मामले में घायल मोनू के पिता पुष्पेन्द्र की तहरीर पर चांचली गांव के सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं चांचली गांव निवासी कन्छु सिंह ने बिसाहडा कांड के आरोपी हरिओम व उसके साथियों पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व फायंरिग करने का आरोप लगाते हुए  कोतवाली जेवर पुलिस को तहरीर दी है।

बिसाडा कांड के आरोपी से विवाद के चलते गयी होमगार्ड की जान 
पुलिस ने बताया कि बिसाहड़ा कांड का आरोपी हरिओम कुछ दिनों पहले ही चांचली गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की भांजी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस संबंध में मेरठ के सरधना थाने में आरोपी हरिओम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले को लेकर हरि ओम की चांचली गांव के लोगों से रंजिश चल रही थी। हरि ओम की इस परिवार में रिश्तेदारी भी है। हरि ओम मंगलवार को चचेरे भाई होमगार्ड पिंटू और साथी मोनू के साथ चांचली गांव पहुंचा था। लड़की को भगा ले जाने के मुकदमे की वजह से चल रही रंजिश को लेकर हरिओम और उसके साथियों पर हमला किया गया जिसमें पिंटू की हत्या हो गई और मोनू घायल हो गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.