भाजपा नेता अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, छोड़ने के लिए पुलिस पर भारी दबाव!

Greater Noida News : भाजपा नेता अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, छोड़ने के लिए पुलिस पर भारी दबाव!

भाजपा नेता अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, छोड़ने के लिए पुलिस पर भारी दबाव!

Tricity Today | Greater Noida BREAKING

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जेवर में भाजपा के युवा नेता को पकड़ा है। यह भाजपा नेता अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। इस भाजपा नेता को जेवर थाना पुलिस ने बीती रात पकड़ा है। तब से वह थाने में है। उसका एक साथी फरार हो गया है। पुलिस उसे भी तलाश कर रही है। हालांकि, जेवर के एसएचओ ने ऐसी किसी गिरफ्तारी से इनकार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के युवा नेता को छोड़ने के लिए पुलिस की घेराबंदी चल रही है।

खुलेआम अवैध पिस्टल लगाकर घूम रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक यह आरोपी जेवर में अवैध पिस्टल लगाकर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि समाज में भय का माहौल पैदा करने के लिए खुलेआम पिस्टल लगाकर घूम रहा था। उसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे पकड़ा है। धरपकड़ के दौरान कार में भाजपा नेता और उसका साथी बैठे मिले हैं। उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। युवा नेता को पुलिस रात ही जेवर थाने लेकर गई। तब से वह थाने में ही बैठा हुआ है।

बड़े नेता बना रहे पुलिस पर दबाव
बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम आशीष है, जो भाजपा संगठन में पदाधिकारी है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने आकाओं से पुलिस की बातचीत करवाने का प्रयास किया है। लेकिन पुलिस ने बातचीत करने से मना कर दिया। आशीष के पकड़े जाने की भनक लगते ही भाजपा के कई नेता पुलिस पर उसे छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। दरअसल, आशीष को जिले के कई भाजपा नेताओं के साथ घूमते-फिरते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी उसके तमाम फोटो इन नेताओं के साथ पोस्ट हैं।

पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही
वहीं, दूसरी ओर इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि आशीष नामक कोई व्यक्ति अरेस्ट नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को छोड़ने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक आशीष जेवर थाने में ही मौजूद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.