सोसाइटी में चोरी करने वाले नाइजीरियन को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Greater Noida : सोसाइटी में चोरी करने वाले नाइजीरियन को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

सोसाइटी में चोरी करने वाले नाइजीरियन को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की एलिस्टोनिया अपार्टमेंट सोसायटी में रहने वाले बीटेक के दो छात्रों के कमरे से मोबाइल चोरी करने वाले नाइजीरियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन के पास से छात्रों के चोरी के गए दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के वीजा पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एलस्ट्रोनिया अपार्टमेंट सोसायटी से जुड़ा मामला
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इवेका प्रेशियस एहिडी नाइजीरिया का रहने वाला है। आरोपी एलस्ट्रोनिया अपार्टमेंट सोसायटी के फ्लैट में किराए पर रह रहा था। इसी सोसाइटी में बीटेक के दो छात्र सक्षम श्रीवास्तव और अक्षत ईशान किराए के फ्लैट में रहते हैं। बुधवार कि सुबह उनके कमरे से मोबाइल चोरी कर लिए गए।

दोनों मोबाइल बरामद
अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि सोसाइटी में रहने वाले नाइजीरियन ने मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नाइजीरियन एंबेसी सूचना भेजी
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी दिल्ली में भी चोरी के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस की एक टीम आरोपी के वीजा और पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस द्वारा नाइजीरियन एंबेसी को भी सूचना भेजी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.