Tricity Today की खबर का बड़ा असर, 'तालिबानी पंचायत' के सात पंच गिरफ्तार

GREATER NOIDA: Tricity Today की खबर का बड़ा असर, 'तालिबानी पंचायत' के सात पंच गिरफ्तार

Tricity Today की खबर का बड़ा असर, 'तालिबानी पंचायत' के सात पंच गिरफ्तार

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में पंच

आपके अपने चहेते न्यूज़ पोर्टल Tricity Today की खबर का बड़ा असर हुआ है। ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में चार दिन पहले हुई 'तालिबानी पंचायत' के सात पंच गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिए हैं। आपको बता दें कि दादरी कस्बे के नई आबादी मोहल्ले में हुई पंचायत ने दो युवकों के खिलाफ कबिलाई हुक्म सुनाया। उन्हें पीटा गया और गले में जूतों के हार पहनाकर घुमाया गया। Tricity Today ने इस पंचायत का खुलासा करते हुए शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस रहीश खान पुत्र रमजानी, अनवार अहमद पुत्र रफीक अहमद, करीमुद्दीन पुत्र अब्दुल हमीद, आस मौहम्मद पुत्र अलीशेर, मास्टर लईक पुत्र सगीर अहमद, रहीशुद्दीन पुत्र मुराद अली और जमील चिश्ती पुत्र मुराद अली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 262/2021 आईपीसी की धारा 499 और 323 के तहत दर्ज किया गया है।

इन लोगों ने नई आबादी मोहल्ले में गुलजार पुत्र फहीम और फिरोज पुत्र आस मौहम्मद के साथ मारपीट की। उन दोनों के गले में जूतों की माला डाली गई। यह वीडियो व्हाट्सअप और ट्वीटर पर वायरल की गई। आपको बता दें कि इन लोगों ने लड़कों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के फोटो लिए। उन्हें शॉप किया और फिर अपने साथियों को भेज दिया। मामला खुल गया और लड़की के परिवार तक पहुंच गया। इसके बाद यह पंचायत बुलाई गई थी।

इस तालिबानी पंचायत का सरपंच दादरी कस्बे के पास सरकारी जूनियर हाईस्कूल का टीचर लईक अहमद था। लईक अहमद खुद ही कानून तोड़कर कोतवाल, जज और अदालत बन गए। पुलिस ने लईक अहमद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पंचायत ने दोनों लड़कों और उनके परिवारों का हुक्का-पानी बिरादरी से गिराने का हुक्म सुनाया था। सारे लोग दहशत में थे। यह पंचायत पीड़ित लड़की को इन्साफ तो क्या देती, इन लड़कों और इनके परिवारों के साथ भी घिनौना अपराध कर बैठी। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह ने ट्राईसिटी टुडे से कहा था कि सारे जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.