ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी दबोचे

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी दबोचे

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी दबोचे

Tricity Today | पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री चल रही थी। जिसका पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अचानक मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को बरामद किया है। 

पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मढैया जेवर खादर में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि यहां पर अवैध हथियारों को बनाया जा रहा है। मौके पर 5 लोग थे। इन लोगों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिलाल निवासी जहांगीरपुर जेवर, आसिफ निवासी जहांगीरपुर जेवर, समीर निवासी जहांगीरपुर जेवर, शाहरूख जहांगीरपुर जेवर और जगवीर निवासी मढैया जेवर के रूप में हुई है। 

आरोपियों के कब्जे से यह सामान मिला
पुलिस ने इनके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, 1 तमंचा 32 बोर, 2 तमंचा 12 बोर, 3 तमंचा 315 बोर, 1 अधबना तमंचा 12 बोर, 4 अधबने तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस 12 बोर, 3 कारतूस 315 बोर, 7 कारतूस 32 बोर, 9 नाल अधबनी लोहा और एक स्विफ्ट गाड़ी बरामद की है। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले 2 ग्राण्डर (इलैक्ट्रोनिक), 01 हथौडी लोहा, 01 छैनी लोहा,09 शुम्मी,01 शुम्मी लोहा बडी,01 प्लास, 01 पेचकस, 03 बिट लोहा, 01 डाई लोहा, 01 रेती, 01 पेचकस नुमा रेती, 01 रिंच, 02 रोड लोहा छोटी, 01 छैनी बडी, 01 इंची टेप, 03 चाप लकडी, 01 गैस बैल्डिंग मशीन, 01 बांस की लकडी का टुकडा, एक प्लास्टिक की सफेद डिब्वी, 06 छोटी बडी स्प्रिंग, 01 पत्ती, 06 छोटी बिट, 05 छोटे बडे बोल्ट, 02 रिपिट लोहा,10 चोबा, 03 बार्सल, 02 फायर पिन और 08 सुम्मी नुमा कील बरामद हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.