गूगल से रैकी, हवाई जहाज से सफर और चंद घंटों में लाखों का माल लेकर रफूचक्कर

साहब! ऐसे चोर कहां से आते हैं : गूगल से रैकी, हवाई जहाज से सफर और चंद घंटों में लाखों का माल लेकर रफूचक्कर

गूगल से रैकी, हवाई जहाज से सफर और चंद घंटों में लाखों का माल लेकर रफूचक्कर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया

  • - ग्रेटर नोएडा में सोनी कंपनी के वेयरहाउस से चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
  • - गूगल पर सर्च किया वेयरहाउस के बंद होने का टाइम
  • - वारदात के लिए टेक्निकल दिमाग इस्तेमाल किया
  • - इस गैंग ने मुंबई और कर्नाटक पुलिस की नाक में किया दम
  • - लग्जरी जिंदगी जीने के शौकीन है चारों आरोपी
  • - चोरी करने के बाद हवाई जहाज में करते हैं सफर
Greater Noida News : दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा में सोनी कंपनी से डेढ़ करोड़ रुपए का सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हो गया। इस गैंग के 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी तक यह बात आपको नॉर्मल लगी होगी, लेकिन जब चोरी की घटना का तरीके आप पढ़ोगे तो हैरान हो जाओगे और थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ जाओगे। वैसे तो चोर केवल नाम को है। असल में इनकी जिंगदी काफी लग्जरी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए यह आरोपी हवाई जहाज से आगमन करते हैं।

गैंग का सरगना समेत 4 लोग गिरफ्तार
डीसीपी सुनीति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरी वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान माया पटेल उर्फ संदीप, सुरेंद्र पटेल, विशाल सेठ और सूरज बेनबंशी के रूप में हुई है। गैंग का सरगना माया पटेल है। ये सभी काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। यह आरोपी गूगल से ऐसे ऑफिस को सर्च करते थे, जो बंद हो। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा जाता था कि वारदात वाले स्थान के आसपास सब सुनसान हो। जिससे चोरी आसानी से हो जाए।

गूगल पर सर्च किया वेयरहाउस के बंद होने का टाइम
डीसीपी ने बताया कि सोनी कंपनी का वेयरहाउस सूरजपुर में गुरुद्वारा रोड पर है। आरोपियों ने गूगल से सर्च करके वेयर हाउस का पता लगाया। इसके बाद यह भी पता लगाया कि दिवाली की रात को वेयर हाउस बंद रहेगा। टेक्निकल इस्तेमाल के बाद 12 नवंबर दिवाली की रात को चोरी करने की योजना बनाई। सभी चारों आरोपी रात करीब 10:00 बजे वेयरहाउस पहुंचे। यह आरोपी टीनशेड उखाड़कर वेयरहाउस के अंदर घुसे और आराम से वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद आरोपी बाहर आ गए और सामान को बेचने की फिराक में लग गए।

डेढ़ करोड़ रुपए का माल चोरी किया
आईपीएस सुनीति ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को दबोच लिया। यह आरोपी इससे पहले कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 कैमरे, 13 कैमरा लैंस, 22 मेमोरी कार्ड और 23 ईयर बर्ड्स बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

नोएडा पुलिस ने मुंबई, कर्नाटक और हरियाणा को फेल किया
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने इससे पहले हरियाणा के सोनीपत में वारदात को अंजाम दिया था। हरियाणा पुलिस काफी समय से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। अब उत्तर प्रदेश पुलिस की गौतमबुद्ध नगर यूनिट ने यह कामयाबी हासिल की है। यह आरोपी मुंबई और कर्नाटक में भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। हर वारदात को अंजाम देने से पहले यह आरोपी गूगल पर वेयरहाउस के खुलने और बंद होने की जानकारी इकट्ठा करते थे।

लग्जरी जिंदगी जीने के शौकीन है चोर, हवाई जहाज से करते हैं आना-जाना
यह चारों आरोपी लग्जरी जिंदगी जीने के शौकीन है। अंदाज से बात चल लगा सकते हो कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए यह हवाई जहाज का इस्तेमाल करते है। इन्होंने अभी तक करोड़ों रुपए की चोरी की है। चोरी करते वक्त सभी सावधानियां बरतते है। यह आरोपी ब्रांडेड कपड़े और ब्रांडेड जूते के भी शौकीन है। काफी शातिर होने की वजह से मुंबई, कर्नाटक और हरियाणा पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर पाई, लेकिन यह कामयाबी नोएडा पुलिस ने हासिल कर ली।

ग्रेटर नोएडा पुलिस कैसे आरोपियों तक पहुंची
डीसीपी ने बताया कि इन आरोपियों ने कुछ समय पहले एक अर्टिगा गाड़ी खरीदी थी। उस गाड़ी के जरिए ही ग्रेटर नोएडा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने यह गाड़ी गाजियाबाद से खरीदी। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनी कंपनी में चोरी करते वक्त यह आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

चोरों के मोबाइल से खरीदारों की चैट मिली
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से कुछ अहम चैट निकाली हैं। इस चैट के माध्यम से ऐसा लग रहा है कि सभी सामान किसी को बेचने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि यह चैट खरीदारों की है। पुलिस का कहना है कि चैट के आधार पर खरीदारों की पहचान की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह खरीदार पहले भी चोरी का सामान खरीद चुके हैं। फिलहाल यह पुलिस के लिए अभी जांच का विषय है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.