साकीपुर के 2 युवक किन्नर बन कर रहे थे गांजा तस्करी, पुलिस ने दबोचा

ग्रेटर नोएडा : साकीपुर के 2 युवक किन्नर बन कर रहे थे गांजा तस्करी, पुलिस ने दबोचा

साकीपुर के 2 युवक किन्नर बन कर रहे थे गांजा तस्करी, पुलिस ने दबोचा

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो किन्नर बनकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पी-3 गोल चक्कर के पास किन्नर के भेष में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद भी किया है। अब इन लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

दोनों आरोपी साकीपुर के निवासी
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पी-3 गोल चक्कर के पास से कमल और अतुल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी साकीपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इनके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि यह दोनों आरोपी काफी समय से ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.