मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख को पकड़ा, एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने में था माहिर

Greater Noida : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख को पकड़ा, एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने में था माहिर

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख को पकड़ा, एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने में था माहिर

Tricity Today | मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख को पकड़ा

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा, 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और एक R-15 ब्लैक बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ थाना रबूपुरा में हुई है।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी
एडीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा पुलिस द्वारा करौली अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया गया था। जहां पर एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। तभी आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली मारी है। इसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहरुख के रूप में की है। जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी है।

10 मुकदमे दर्ज 
एडीसीपी ने बताया कि 2022 मार्च में आरोपी ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस के इंतजार में खड़ा हुआ था, तभी पीछे से एक होंडा सिटी कार आई जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे, गजेंद्र के सेक्टर-37 जाने के लिए कहने पर कार में बैठा लिया कुछ दूर चलने पर उसके साथ मार-पीट कर उससे 30 हजार रुपए छीन कर उसको हाईवे पर छोड़ कर चले गए थे। शाहरुख के ऊपर जिलेभर में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसने अपने साथियों साथ मिलकर नोएडा एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.