अपहरण हुए मासूम की नहीं बचा पाए जान, 5 दिनों तक ड्रामा करते रहे कई IPS अफसर 

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट पर लगा नाकामी का दाग : अपहरण हुए मासूम की नहीं बचा पाए जान, 5 दिनों तक ड्रामा करते रहे कई IPS अफसर 

अपहरण हुए मासूम की नहीं बचा पाए जान, 5 दिनों तक ड्रामा करते रहे कई IPS अफसर 

Google Image | कुणाल

Greater Noida News : नोएडा पुलिस की वर्दी खून से लाल हो गई है। इस बात का अंदाजा ऐसा लगा सकते हो कि 5 दिन पहले अपहरण हुए बच्चे की अब बुलंदशहर में लाश मिली है। कुल मिलाकर नोएडा पुलिस के अधिकारी 5 दिन तक ड्रामा करते रहे। केवल बच्चों को ढूंढने की बात करते रहे, लेकिन 5 दिन बाद अपहरण हुए बच्चे की लाश बुलंदशहर में मिली है। इस तरीके से अंदाजा लगा सकता है कि पुलिस अपराध को रोकने में कितनी नाकाम साबित हुई है। नोएडा में योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर खून के दाग लग गए हैं और वह उनके लापरवाही की वजह से लगे हैं।

क्या है पूरा मामला 
ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का बुधवार के दोपहर 2:45 बजे अपहरण हुआ था। दिनदहाड़े व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया और पुलिस को पता तक नहीं चला। व्यापारी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी, फिर भी जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मजे से सोते रहे और इसका अंजाम अब परिजनों को भुगतना पड़ा है। 5 दिन पहले अपहरण हुए बच्चे क्लास अब बुलंदशहर में मिली है। पुलिस दावा रहती है कि उनके पास बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है और तमाम सीसीटीवी फुटेज लगे हुए हैं। उसके बावजूद भी बच्चे का अपहरण होने के बाद हत्या कर दी गई और पुलिस एक दाने तक की जांच नहीं कर पाई।

संदिग्धों से पूछताछ भी की 
पुलिस इस केस को कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक की पूछताछ में पुलिस के हाथ से ऐसा कुछ भी नहीं लगा है जिससे बच्चे की बरामदी हो सके। पुलिस कुनाल के फ्रेंड सर्कल से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस के आला अधिकारी इस केस के जल्दी खुलासे लेकर हर एंगल से जांच कर रही थे। 

किसान संघ से जुड़े हैं पिता 
रबूपुरा के गांव मियाना निवासी भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार का ऐच्छर में सीएनजी फिलिंग पंप के पास शिवा रेस्टोरेंट है। बुधवार दोपहर ढाबे से कार सवार कुछ लोगों ने उनके बेटे कुनाल को अगवा कर लिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा था।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.