ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे किसानों का गंभीर आरोप

महापंचायत और ट्रैक्टर मार्च रोकने के लिए पुलिस बना रही दबाव : ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे किसानों का गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे किसानों का गंभीर आरोप

Tricity Today | ट्रैक्टर मार्च रोकने के लिए पुलिस बना रही दबाव

Greater Noida News : अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने पर राजकुमार और सुरेश प्रधान के नेतृत्व में किसान यूनियन अंबावता के दर्जनों कार्यकर्ता अपना समर्थन देने पहुंचे। किसान यूनियन अंबावता के नेता राजकुमार ने कहा कि उनका संगठन किसानों के मुद्दे पर एकजुट है। 7 फरवरी को प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत और 8 फरवरी को दिल्ली में संसद के घेराव के लिए होने वाले ट्रैक्टर मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। आज के धरने की अध्यक्षता मदनलाल ने की। संचालन अजय पाल भाटी ने किया। 

क्या कहते हैं किसान नेता
धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा किसान सभा गांवों में व्यापक प्रचार कर रही है। बड़ी संख्या में महापंचायत में लोग हिस्सा लेंगे। अन्य सभी संगठनों एवं विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि 8 फरवरी को सभी संगठन एकजुट होकर 10% आबादी प्लाट और नए कानून को लागू करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेंगे। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रूपेश वर्मा ने कहा कि 10% की लड़ाई आरपार की लड़ाई है। जीत कर ही दम लेंगे। लंबे अरसे से किसानों ने काफी पीड़ा सही है। 13 साल पहले यह प्लाट मिल जाने चाहिए थे, जो आज तक भी नहीं मिले हैं। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। किसानों की जमीनों को ले लिया गया, लेकिन उसके एवज में जमीन का 10% हिस्सा प्राधिकरण ने हड़प कर लिया है। सत्ताधारी पार्टी के लोग किसानों के प्रति उपेक्षा का रवैया अपनाए हुए हैं। किसान हर हालत में अपना हक लेकर ही रहेंगे। 

पुलिस पर धमकाने का आरोप
किसान नेता रूपेश वर्मा ने कहा कि पुलिस 7 फरवरी की महापंचायत और 8 तारीख के ट्रैक्टर मार्च को फेल करने के मकसद से गांव में जाकर ग्रामीणों पर नाजायज दबाव बना रही है। इसी सिलसिले में गांव सिरसा के प्रधान जोगिंदर पर पुलिस दबाव बनाने के मकसद से उनके होटल पर पहुंची और उन्हें धमकाया कि होटल चलाना है तो किसानों को धरने में लेकर मत जाओ। इसी तरह पुलिस भनोता के प्रधान सुंदर के घर पहुंची और उन पर दबाव बनाया कि महापंचायत और ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा मत लो। दोनों साथियों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हमारा मसला हमारे हक से जुड़ा है। हम हर हाल में प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। दबाव में आने वाले नहीं हैं। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किसानों का हक है। युवा नेता मोहित नागर ने कहा कि संसद का घेराव करने में समाजवादी पार्टी भी पूरे जोर-जोर से हिस्सा लेगी और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। 

इन्होंने दर्ज कराई मौजूदगी
आज के धरना प्रदर्शन में बाबा संतराम प्रशांत भाटी, सुशांत भाटी, संदीप भाटी, अजब सिंह नेताजी, विनोद सरपंच, बीरन भाटी, यतेंद्र मैनेजर, जोगेंद्र देवी, निशांत रावल, केशव रावल, पूनम देवी, तिलक देवी, रीना देवी, कमलेश देवी, पप्पू ठेकेदार, सुरेंद्र भाटी, गबरी मुखिया, सुरेश यादव, मुकुल यादव, सुरेंद्र यादव, दुष्यंत सेन, महेश प्रजापति, सुमित बैसोया नेताजी, मोनू मुखिया, राम सिंह नागर, संजय नागर, डॉक्टर ओम प्रकाश, देशराज चौहान, नितिन चौहान, सुरेंद्र पाल सिंह, निरंकार प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.