अलीगढ़ जा रही 420 अवैध शराब बरामद, 9 को भेजा जेल

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : अलीगढ़ जा रही 420 अवैध शराब बरामद, 9 को भेजा जेल

अलीगढ़ जा रही 420 अवैध शराब बरामद, 9 को भेजा जेल

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Greater Noida : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में जेवर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने अलग-अलग गैंग के 9 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी फरीदाबाद से शराब लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 420 अवैध शराब बरामद किए हैं। यह आरोपित अलीगढ़ में शराब को महंगे दामों में बेचा करते थे। इस गैंग में और कितने लोग शामिल है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पहला मामला
थाना जेवर के थानाध्यक्ष अंजनी सिंह ने बताया कि फरीदाबाद और जेवर बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार और 240 शराब की बोतलें बरामद की हैं। इनमें से चार आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों और एक आरोपी जिला हाथरस का रहने वाला है।
दूसरा मामला
थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा चेकिंग के दौरान अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 पेटी से 180 बोतल अवैध शराब और एक वाहन बरामद किए हैं। सभी शराब की बोतलें बड़ी ब्रांड की हैं। यह आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों गैंग के 9 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.