अनिल दुजाना गैंग के सदस्य की पुलिस ने तोड़ी कमर, एक करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी जब्त

Greater Noida : अनिल दुजाना गैंग के सदस्य की पुलिस ने तोड़ी कमर, एक करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी जब्त

अनिल दुजाना गैंग के सदस्य की पुलिस ने तोड़ी कमर, एक करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी जब्त

Tricity Today | अनिल दुजाना गैंग के सदस्य राजू पंडित की प्रॉपर्टी जब्त

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुख्यात अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की प्रॉपर्टी को जब्त किया। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से भी अधिक है। 

अनिल दुजाना के नाम पर करता था अवैध वसूली
पुलिस ने बताया कि अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य राजू पंडित धूममानिकपुर थाना बादलपुर का रहने वाला है। वह अनिल दुजाना के नाम पर अवैध रूप से काम करता था। राजू पंडित के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिले में काफी समय से अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने का अभियान चल रहा है। जिसके चलते अब तक अरबों रुपए की प्रॉपर्टी को कुर्क किया जा चुका है।

कितनी प्रॉपर्टी जब्त हुई
राजू पंडित के द्वारा अवैध रुप से अर्जित प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया। पुलिस ने गाजियाबाद में स्थित एक फ्लैट को जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 1,04,56,220 रुपए है। राजू पंडित के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.