वेस्ट यूपी में मचाया हुआ था आतंक, हत्या और डकैती जैसे 33 मुकदमे दर्ज

शातिर अपराधी को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मारी गोली : वेस्ट यूपी में मचाया हुआ था आतंक, हत्या और डकैती जैसे 33 मुकदमे दर्ज

वेस्ट यूपी में मचाया हुआ था आतंक, हत्या और डकैती जैसे 33 मुकदमे दर्ज

Tricity Today | शातिर अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जोन में वेस्ट उत्तर प्रदेश के शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। यह बदमाश काफी शातिर किस्म का है। जिसने पूरे वेस्ट यूपी में आतंक मचाया हुआ था। बदमाश के ऊपर वेस्ट यूपी के अलग-अलग थानों में 33 मुकदमा दर्ज हैं। जिसमें हत्या और डकैती जैसे संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं। इसको ग्रेटर नोएडा पुलिस की एक कामयाबी माना जा रहा है।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था बदमाश
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को जारचा थाना प्रभारी और उनकी टीम सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अधिकतर रात के समय बदमाश एक्टिव हो जाते हैं, इसलिए पुलिस जिले के अलग-अलग स्थान पर चेकिंग अभियान चलाती है। यह चेकिंग अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहा है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर व्यक्ति को पुलिस ने आते हुए देखा। 

पुलिस पर किया जानलेवा हमला
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास संदिग्ध बाइक थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी को रोकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली और हथियार नीचे डालने के लिए कहा, लेकिन अपराधी ने पुलिस के ऊपर दोबारा से गोली चलाई। अपनी आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली अपराधी के पैर में लग गई। 

आरोपी के ऊपर 33 मुकदमे दर्ज
अशोक कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान सोमीन निवासी मोहल्ला मेवतियान थाना दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की है। जांच में पता चला है कि इस आरोपी के ऊपर लूट, हत्या, डकैती और गैंगस्टर जैसे 33 मुकदमे मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से काफी मुकदमे मेरठ और एक मुकदमा मध्य प्रदेश में भी दर्ज है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.