गैंगस्टर माफिया सुंदर भाटी के गुर्गों से मुठभेड़, 2 को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, आधी रात हुई मुठभेड़

गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन : गैंगस्टर माफिया सुंदर भाटी के गुर्गों से मुठभेड़, 2 को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, आधी रात हुई मुठभेड़

गैंगस्टर माफिया सुंदर भाटी के गुर्गों से मुठभेड़, 2 को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, आधी रात हुई मुठभेड़

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार और रविवार की दरम्याना आधी रात कुख्यात गैंगस्टर माफिया सुंदर भाटी के गुर्गों के साथ ग्रेटर नोएडा पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दो बदमाशों को गोली लगी हैं। तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों की पहचान हो गई है और इनके खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, हत्या और रंगदारी वसूलने के मुकदमे दर्ज हैं।

संगठित अपराध पर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई
कुख्यात सुंदर भाटी और उसके भतीजे अनिल भाटी के गैंग के लिए भूमिगत रहकर काम कर रहे तीन बदमाशों से शनिवार की आधी रात के बाद मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुंदर भाटी के लिए एक्सटॉर्शन करने वाले बदमाश बिल्लू फौजी और सत्ते घंघोला को इस पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली हैं। इन दोनों बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा बदमाश प्रिंस खारी उर्फ पिण्टू है। ग्रेटर नोएडा जोन में स्वाट टीम और इकोटेक थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। संगठित अपराध पर लंबे समय बाद गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

कौन है बिल्लू फौजी और सत्या
सुदंर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्‍य बृजेश उर्फ बिल्‍लू फौजी है। बिल्‍लू फौजी घंघोला गांव का रहने वाला है। गैंगस्टर माफिया सुंदर भाटी भी इसी गांव का है। वह दिल्‍ली के ईस्‍ट विनोद नगर में रहता है लेकिन ग्रेटर नोएडा और नोएडा में रंगदारी वसूल करता है। साल 2019 में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बिल्लू पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई की थी। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर था और सुंदर भाटी के लिए भूमिगत रहकर रंगदारी वसूल रहा था। पुलिस के अनुसार यह पूर्व में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। सत्ते उर्फ सत्या भी घंघोला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह कई साल से सुंदर भाटी गैंग में काम कर रहा है। पहले जेल जा चुका है।

दनकौर थाना पुलिस पर फायरिंग करके भागे : डीसीपी
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त साद मियां खान ने बताया कि स्वाट टीम और थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस की सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यो से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड के दौरान दो अभियुक्त घायल हुए हैं और एक गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की रात्रि में थाना दनकौर से सूचना मिली। चैकिंग के दौरान स्वाट टीम और थाना इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों से गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के चौराहे पर हुई मुठभेड हुई। सुन्दर भाटी गैंग के तीन सदस्य बृजेश कुमार उर्फ बिल्लू फौजी और सतेन्द्र उर्फ सत्ते घायल हो गये हैं। इनके तीसरे साथी अभियुक्त प्रिंस खारी उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया है। पिण्टू पुत्र गज्जूराम नोएडा में इलाहाबास गांव का रहने वाला है। ये बदमाश पूर्व में थाना दनकौर पुलिस पर फायरिंग करके मौके से फरार हो गये थे। अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, 2 जिन्दा कारतूस और 3 खोखा कारतूस 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस और 2 खोखा कारतूस 315 बोर, एक कार इनोवा नंबर एचआर 51 बीजेड 9119 बरामद की गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.