प्रशासन ने कांग्रेस की जनसभा को बीच में रोका, पार्टी नेता बोले – तानाशाही सरकार विपक्षियों का दमन कर रही है

ग्रेटर नोएडा : प्रशासन ने कांग्रेस की जनसभा को बीच में रोका, पार्टी नेता बोले – तानाशाही सरकार विपक्षियों का दमन कर रही है

प्रशासन ने कांग्रेस की जनसभा को बीच में रोका, पार्टी नेता बोले – तानाशाही सरकार विपक्षियों का दमन कर रही है

Tricity Today | कांग्रेस ने एक जनसभा का आयोजन किया था

दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आगमन के मौके पर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जनसभा का आयोजन किया था। पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जनसभा को रोकने के लिए कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस होती रही। अंत में कांग्रेस की जनसभा को बीच में ही रोकना पड़ा। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी निराशा हुई। हालांकि बाद में पार्टी अध्यक्ष भी बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंच सके। 

बिलासपुर कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के हजारों कार्यकर्ता जुटे थे। हालांकि जनपद में धारा 144 लागू है। पर कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। बिना अनुमति के कांग्रेस की जनसभा में हजारों कार्यकर्ता जुटे। इसकी भनक जब पुलिस-प्रशासन को लगी तो जिले भर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आयोजकों से जनसभा को खत्म करने के लिए दबाव बनाया। पर कार्यकर्ता सभा हटाने के लिए तैयार नहीं थे। 



इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हुई। अंत में पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को वापस लौटा दिया। हालांकि मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित करने आ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी नहीं पहुंच पाए। इससे भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी फैल गई। कस्बे में शुकवार को कांग्रेस संगठन की सृजन अभियान से जुड़ी एक जनसभा रैली थी। कांग्रेस के स्थानीय नेता इसे लेकर कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पुलिस की कार्रवाई पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों तानाशाही शासन है। यहां पर किसान व अन्य राजनैतिक पार्टियों के लोगों का धरने पर बैठना भी अपराध बताया जाता है।  

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बीजेपी को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिले के अधिकारियों से अनुमति ली गई थी। पर पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम को बीच में ही बंद करा दिया। जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजीत दौला, पूर्व जिलाध्यक्ष महकार नागर, तिगांव विधानसभा प्रत्याशी ललित नागर, तफ़सीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ महकार नागर, मनोज भाटी और फिरे नागर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.