जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने निकाली बाइक रैली, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान

Greater Noida News : जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने निकाली बाइक रैली, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान

जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने निकाली बाइक रैली, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान

Tricity Today | जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने निकाली बाइक रैली

Greater Noida News : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में बाइक यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत दादरी देहात मंडल से हुई और सूरजपुर मंडल पर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो काजल त्यागी मौजूद रहीं। इस बाइक यात्रा में 25 बाइक शामिल हुई। जिले के 11 मंडलों पर इस यात्रा को लेकर जाएंगे। सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी इस बाइक यात्रा का स्वागत करेंगे। हर मंडल पर रात्रि प्रवास के दौरान नुक्कड़ सभा करेंगे।

एक परिश्रमी और मेहनती युवा देश का आकार देता है : राज नागर
इस दौरान युवा मोर्चा के सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर मथुरापुर, दादरी देहात मंडल अध्यक्ष अतुल भाटी बढ़पुरा, विकास भाटी डाबरा, शक्ति सिंह रावल, चेतन प्रताप, अरविंद रावल, पंकज अग्रवाल, संदीप अधाना और जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी व जिलाध्यक्ष राज नागर ने सूरजपुर मंडल में रात्रि प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों और युवाओं के साथ संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। राज नागर ने कहा कि एक परिश्रमी और मेहनती युवा ही है। जो देश का आकार देता है। उन्होंने इस यात्रा में रहने वाले सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.