सोनिया अख्तर से शादी करने के लिए सौरभ कांत तिवारी बना था मुस्लिम, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

ग्रेटर नोएडा में बांग्लादेशी महिला : सोनिया अख्तर से शादी करने के लिए सौरभ कांत तिवारी बना था मुस्लिम, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

सोनिया अख्तर से शादी करने के लिए सौरभ कांत तिवारी बना था मुस्लिम, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

Tricity Today | सोनिया अख्तर और सौरभ कांत तिवारी

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेशी मुस्लिम महिला से शादी करने के लिए मुसलमान बन गया था। उसने बांग्लादेश में अपना धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद सोनिया अख्तर से शादी की थी। यह बात सोनिया अख्तर ने नोएडा पुलिस को बताई है। वहीं दूसरी ओर सौरभकांत तिवारी से भी पूछताछ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को काफी घंटे तक सौरभकांत पुलिस के हिरासत में रहा और पूछताछ की गई। इस दौरान सौरभकांत ने एक अजीबोगरीब जवाब दिया है।

दोनों की उम्र में 15 वर्ष का फर्क
पूछताछ के दौरान सौरभकांत ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया था, उसको जबरदस्ती मुस्लिम बनाया गया था। उसका धर्म परिवर्तन हुआ और उसने फिर सोनिया अख्तर से निकाह पढ़वाया गया था। दोनों का निकाह 14 अप्रैल 2021 को हुआ। निकाह बांग्लादेश से रीति-रिवाज के साथ हुआ था। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है। 

दोनों एक कंपनी में करते थे काम
सोनिया अख्तर लगातार पुलिस से यही बात कह रही है कि सौरभकांत ने किसी जोर जबरदस्ती में निकाह नहीं किया था। उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। सौरभकांत तिवारी एक आईटी कंपनी में काम करता है। वह कंपनी की तरफ से बांग्लादेश नौकरी के लिए गया था। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में सौरभकांत तिवारी काम करता था, उसी कंपनी में सोनिया अख्तर भी काम करती थी। 

सौरभकांत का बड़ा बेटा 20 और छोटा बेटा एक साल का
सोनिया अख्तर का आरोप है कि सौरभकांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं हैं। इसके बाद पुलिस ने सौरभकांत से पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि सौरभकांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल एक वर्ष है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.