ग्रेटर नोएडा के स्कूल और गांव को बनाया जाएगा स्मार्ट, इस एमओयू पर यीडा ने किया समझौता

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा के स्कूल और गांव को बनाया जाएगा स्मार्ट, इस एमओयू पर यीडा ने किया समझौता

ग्रेटर नोएडा के स्कूल और गांव को बनाया जाएगा स्मार्ट, इस एमओयू पर यीडा ने किया समझौता

Tricity Today | समझौता

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के बीच एक एमओयू साइन किया गया। प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से उनके सलाहकार गौरी कुमार द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के गांव में तालाबों के सौंदर्यकरण से संबंधित कार्य, प्राधिकरण के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में ई-क्लासेस, ई-लाइब्रेरी और मॉडर्नाइजेशन आदि से सम्बन्धित कार्य भी करवाए जाएंगे।

इन गांव का होगा विकास
प्रथम चरण में तालाबों के सौंदर्यकरण का कार्य यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के करीब 27 गांवों में करवाया जायेगा। इनमें मुख्य ग्राम है, तिरथली, चौरौली जॉनचाना, जेवर बांगर आर एंड आर साईट, जेवरखादर, नीमका, पचोकरा, रील्खा, अट्टा फतेहपुर, दनकौर, भटटा, अट्टा गुजरान, ठसराना मोहम्मदपुर जादौन, अच्छेपुर, रोनीजा मिर्जापुर, रुस्तमपुर, नीलोनी शाहपुर दल, सलारपुर, अच्छेजा बुजुर्ग, मूंज खेड़ा, चपरगढ़, मुरादगढ़ी, गुनपुरा, रामपुर बांगर और खेरलीभाव ग्रामों में करवाया जाएगा।

15 जनवरी से होगी शुरूआत
संस्था द्वारा यह कार्य 15 जनवरी से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संबंधित महाप्रबंधक परियोजना, डीजीएम परियोजना और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर, उन्हें हर संभव सहायता ऑब्लिक साधन उपलब्ध कराएं।

इन अधिकारियों ने बैठक में लिया हिस्सा
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह के अतिरिक्त रविन्द्र सिंह मुख्य कार्याधिकारी, शैलेन्द्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, केके सिंह महाप्रबंधक परियोजना, एके सिंह उप महाप्रबंधक परियोजना आदि अन्य अधिकारियों द्वारा बैठक में हिस्सा लिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.