सीमा हैदर के वकील से मिली सोनिया अख्तर, अब दोनों का केस एक साथ लड़ेंगे एनपी सिंह

ग्रेटर नोएडा में बांग्लादेशी महिला : सीमा हैदर के वकील से मिली सोनिया अख्तर, अब दोनों का केस एक साथ लड़ेंगे एनपी सिंह

सीमा हैदर के वकील से मिली सोनिया अख्तर, अब दोनों का केस एक साथ लड़ेंगे एनपी सिंह

Tricity Today | सीमा हैदर के वकील से मिली सोनिया अख्तर

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में आई सीमा हैदर के वकील से सोनिया अख्तर ने मुलाकात की है। सोनिया अख्तर और सीमा हैदर के वकील एनपी सिंह की मुलाकात दिल्ली में हुई। इस दौरान सोनिया ने एनपी सिंह को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि अपने न्याय के लिए भटक रही सोनिया अख्तर का केस एनपी सिंह लड़ेंगे। सोनिया अख्तर ने एनपी सिंह से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 

सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एनपी सिंह
सोनिया अख्तर मामले में एनपी सिंह का कहना है कि बांग्लादेशी महिला पिछले काफी दिनों से न्याय की गुहार लग रही है, लेकिन अभी तक उसको न्याय नहीं मिला है। सोनिया अख्तर की सुनवाई नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर अब आगे का केस एनपी सिंह लड़ेंगे। एनपी सिंह ने सोनिया को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द उनकी याचिका को दायर किया जाएगा और मजबूती के साथ केस लड़ा जाएगा। 

6 महीने के वीजा पर आई सोनिया
जानकारी के मुताबिक सोनिया अख्तर मई 2023 में ग्रेटर नोएडा आई थी, लेकिन इंसाफ का रास्ता नहीं दिखाने के बाद वापस बांग्लादेश चली गई। उन्होंने ऑनलाइन महिला वकील का नंबर तलाश किया था। इसके बाद उनका संपर्क एडवोकेट रेणू सिंह से हुआ। फिलहाल वह एडवोकेट रेणू सिंह के मकान में रह रही है, जो ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर में स्थित है। सोनिया 6 महीने के वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई है। 

सौरभकांत और सोनिया की उम्र में 15 साल का फर्क
सोनिया अख्तर का आरोप है कि सौरभ कांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं हैं। इसके बाद पुलिस ने सौरभ कांत से पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि सौरभ कांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल सवा वर्ष है। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है। वहीं दूसरी ओर सौरभ कांत का कहना है कि सोनिया अख्तर ने उसको बांग्लादेश में हनीट्रैप में फंसाया। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनाकर शादी की थी। कुछ भी उसकी मर्जी से नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.