जुलाई तक तैयार हो जाएंगे 30 सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रहेंगे खास इंतजाम

ग्रेटर नोएडा: जुलाई तक तैयार हो जाएंगे 30 सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रहेंगे खास इंतजाम

जुलाई तक तैयार हो जाएंगे 30 सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रहेंगे खास इंतजाम

Tricity Today | Narendra Bhushan, CEO-Greater Noida Authority

शहर को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण निरंतर प्रयास कर रहा है। इस संबंध में अथॉरिटी शहर में 30 नए सार्वजनिक शौचालय बनाने जा रही है। इसमें महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांग जनों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी M/s. Chinar Impex तथा M/s. Vani Advertising को दी गई है। इनके निर्माण में करीब चार महीने का वक्त लगेगा। जुलाई, 2021 तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे प्राधिकरण को 5 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिलेगा। निर्माण कार्य और संचालन के लिए कंपनियों को 10 वर्ष का लाइसेंस जारी किया गया है। 

साथ ही प्राधिकरण पहले से निर्मित शौचालयों का नवीनीकरण कर उनमें नई सुविधाएं देगा। नए टॉयलेट्स के लिए शहर के 21 जगहों का चयन कर निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है। हालांकि प्राधिकरण पीपीपी मॉडल और BOT Basis मॉडल पर इन्हें विकसित करेगा। इसके मुताबिक इन्हें बनाने में अथॉरिटी किसी तरह का धन व्यय नहीं करेगा। पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की होगी। निर्माण के लिए एजेंसियों को कार्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें 9 पिंक टॉयलेट के रूप में विकसित किए जाएंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं को जाने की अनुमति रहेगी। 21 सार्वजनिक शौचालय में एक-एक शौचालय दिव्यांग महिला-पुरुषों के लिए तथा पिंक शौचालय में एक शौचालय दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित रहेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण की अगुवाई में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें इस अहम विषय पर विस्तार से चर्चा की गई थी और आखिरी फैसला लिया गया था। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीप चंद्र, विशेष कार्याधिकारी एसपी शुक्ला, महाप्रबंधक (परियोजना) एके अरोड़ा, उप महाप्रबंधक (परियोजना) केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजना) कपिल देव, वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजना) प्रवीण सलोनिया और वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) रमेश चंद्र समेत अन्य कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

इन 21 जगहों पर मिलेगी सुविधा - 
  1. सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) के सामने
  2. कासना गवर्नमेंट हॉस्पिटल 
  3. जगत फार्म (प्रज्ञान स्कूल के पास)
  4. डी पार्क चौकी, 130 मीटर रोड तूस्याना
  5. डीपीएस स्कूल, ग्रेटर नोएडा 
  6. अल्फा कमर्शियल बेल्ट (डोमिनोज के पास)
  7. अल्फा कमर्शियल बेल्ट (मेट्रो स्टेशन के पास)
  8. परी चौक (एल्फा-1 की तरफ)
  9. वेनिस मॉल के दाहिनी तरफ (कासना रोड पर)
  10. सूरजपुर चौक, (यामाहा के पास)  दादरी रोड 
  11. सूरजपुर चौक (डीएससी रोड पर)
  12. देवला गांव (मुख्य डीएससी रोड)
  13. तिलपता चौक (130 मीटर रोड)
  14. यथार्थ हॉस्पिटल के विपरीत (यमुना प्राधिकरण के पास) 
  15. परी चौक बस स्टॉप
  16. हेरिटेज चौक 
  17. शारदा यूनिवर्सिटी के विपरीत दिशा में
  18. हनुमान मंदिर चौक, बिसरख
  19. चार मूर्ति रोटरी 
  20. पी-3 रोटरी, कासना रोड
  21. कासना बस स्टॉप टी प्वॉइंट पर
प्राधिकरण पहले से निर्मित इन 9 शौचालयों का नवीनीकरण करा कर इन्हें इस्तेमाल के लायक बनाएगा - 
  1. बिसरख
  2. रामपुर जागीर
  3. तुगलपुर
  4. नटों की मढ़ैया
  5. घरबरा
  6. रिठौरी
  7. मायचा
  8. मुरशदपुर
  9. ऐच्छर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.