शारदा विश्वविद्यालय के लिए गर्व का दिन, ऑल इंडिया में मिली 87वीं रैंकिंग

Greater Noida News : शारदा विश्वविद्यालय के लिए गर्व का दिन, ऑल इंडिया में मिली 87वीं रैंकिंग

शारदा विश्वविद्यालय के लिए गर्व का दिन, ऑल इंडिया में मिली 87वीं रैंकिंग

Tricity Today | शारदा विश्वविद्यालय को ऑल इंडिया में मिली 87वीं रैंकिंग

Greater Noida News : शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के लिए आज गर्व का दिन है। शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा देश के 100 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों का सूची जारी की गई है। इस सूची में शारदा विश्वविधालय को पूरे भारत देश में 87वां स्थान मिला है। देश में करीब 40,000 संस्थानों में 8,686 का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर पहले 100 संस्थानों की लिस्ट जारी की गई है। 

डॉ.राजकुमार रंजन सिंह ने की लिस्ट जारी
डॉ.अम्डेकर इंटरनेशनल सेंटर (नई दिल्ली) में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अनुपस्थिति में शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.राजकुमार रंजन सिंह ने सर्वश्रेष्ठ संस्थानों का लिस्ट जारी की है। उनके साथ यूजीसी के चेयरमैन प्रो.एम जगदीश कुमार, NBA के हेड प्रो.अनिल सहस्त्रबुद्धे सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह हमारे टीम वर्क का फल है : चांसलर पीके गुप्ता
इस मामले में शारदा विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क डारेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह रैंक मिला है। फार्मेसी कॉलेज को 62वीं रैंक मिली है। चांसलर पीके गुप्ता ने टीम शारदा को बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे टीम वर्क का फल है। छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च के बेहतरीन सुविधाओं के उपलब्धता से आगे बढ़ने में मदद मिलता है, जिससे वो बेहतरीन प्रदर्शन कर पाते हैं। वाईस चांसलर प्रो.सीबाराम खारा ने रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता सहित सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उम्मीद है कि जल्दी ही शारदा विश्वविधालय देश ही नहीं विदेशों में भी अपना सर्वश्रेष्टता साबित करेगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.