फिल्म सिटी में बॉलीवुड की 6 कंपनियां बनाएंगी प्रोडक्शन हाउस, अथॉरिटी को सौंपा प्रस्ताव

नोएडा एयरपोर्ट के पास : फिल्म सिटी में बॉलीवुड की 6 कंपनियां बनाएंगी प्रोडक्शन हाउस, अथॉरिटी को सौंपा प्रस्ताव

फिल्म सिटी में बॉलीवुड की 6 कंपनियां बनाएंगी प्रोडक्शन हाउस, अथॉरिटी को सौंपा प्रस्ताव

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को लेकर अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी (Film City) की प्रक्रिया में तेजी आई है। देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 6 बॉलीवुड की कंपनियां तैयार हो गई है। इन कंपनियों ने आगे आकर यमुना अथॉरिटी को अपना प्रपोजल सौंपा है। फिल्म सिटी के मास्टर प्लान में एक संशोधन किया गया है। फिल्म सिटी के अंदर डिजनीलैंड की तर्ज पर एम्यूजमेंट पार्क बनेगा।

यह कंपनियां करेगी निर्माण
फिल्म सिटी बनाने के लिए 6 कंपनी सामने खुल कर आ गई है। गुलशन कुमार की कंपनी टी-सिरिज, केसी बोकाडियों प्रोडक्शन  हाउस, कैलाश मासूम, अनिल कपूर प्रोडक्शन हाउस, राजपाल यादव, रजनीकांत प्रोडक्शन हाउस और बिल्डर ओमेक्स की ओर से प्रपोजल सौपा गया है। यमुना अथाॅरिटी अब इन सभी प्रोडक्शन हाउस की ओर से सौंपे गए प्रपोजल का अध्यन कराएगी।

शूटिंग के लिए तैयार होगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी को चार चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 प्रतिशत हिस्से में केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। ताकि पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटॉलिटी, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि शूटिंग में आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। साथ ही इनसे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिले। तीसरे और अंतिम चरण में रिटेल डेवलपमेंट होगा। इस चरण में बचे हुए सारे काम किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.